शराब दुकान में करता था काम, जामताड़ा का मिथिलेश एक रात में ऐसे बन गया करोड़पति

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 22, 2024

जामताड़ा : गरीबी में जी रहा जामताड़ा का मिथिलेश ने रातों रात दौलत भी कमाया और नाम भी। नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय के मंडल टोला में रहने वाला मिथिलेश राजवाड़ ड्रीम-11 में एक करोड़ रूपया जीतकर रातों रात करोड़पति बन गया।

jamtara karorpati
जिले के एक शराब दुकान में सेल्समैन का काम करने वाले मिथिलेश ने ड्रीम-11 पर एक टीम बनाई और रातों रात वो करोड़पति बन गया। एक करोड जीतने के बाद मिथिलेश और उसके परिवार के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मिथिलेश ने कहा कि वो इस पैसे से घर बनाएगा और बेटी की शादी के लिए पैसा जमा करेगा। साथ ही उसने कहा कि इन पैसों से वो अपका कोई व्यवसाय शुरू करेगा ताकि उसका परिवार सम्मान और खुशी से जी सके। मिथिलेश के करोड़पति बनने के बाद उसको लोग बधाईयां देने आ रहे है। गांव और जिले में मिथिलेश का करोड़ति बनना चर्चा का विषय बना हुआ है।

See also  आत्महत्या से पहले बन गया स्त्री, 22 साल का लड़का साड़ी पहन फंदे से लटका
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now