हैदराबाद से रांची लौटे JMM और कांगेस के विधायक, फ्लोर टेस्ट में लेंगे हिस्सा, दो विधायकों ने समर्थन देने से किया इंकार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 4, 2024

रांची : जेएमएम और कांग्रेस के विधायक फ्लोर से पहले रांची लौट आये है। पिछले दो दिनों से हैदराबाद को अपना सुरक्षित ठिकाने बनाये गठबंधन के विधायक रविवार रात रांची लौटकर आ गए है। ये सभी विधायक रविवार को रांची के सर्किट हाउस में रहेगे। सोमवार को होने वाले चंपई सोरेन के विश्वास मत के दौरान ये सभी विधायक विधानसभा में मौजूद रहेंगे।

mla ranchi
झारखंड विधानसभा में सदस्यों की कुल संख्या 81 है । इसमें से एक सीट गांडेय फिलहाल खाली है, गांडेय से झामुमो के विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया था । अब 80 विधायकों में से 48 (स्पीकर सहित) सत्ता पक्ष के समर्थन में हैं, जबकि 32 विधायक विपक्षी खेमे में हैं. सत्ता पक्ष की बात करें, तो झामुमो 29, कांग्रेस 17 और राजद का 01 विधायक हैं । भाकपा माले ने भी सरकार को समर्थन दिया है ।वही निर्दलीय विधायक सरयू राय और अमित यादव ने चंपई सोरेन के समर्थन में वोट नहीं देने की घोषणा कर दी है, जबकि बागी लोबिन हेम्ब्रम ने चंपई को समर्थन देने का एलान शिबू सोरेन से मुलाकात के बाद कर दी है।

See also  भतीजा पर आया चाची का दिल, बेटी और पति के सामने प्रेमी से कर ली शादी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now