CM चंपाई सोरेन ने पीरटांड मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का किया शिलान्यास, मरांग बुरू की पूजा कर मांगी राज्यवासियों की खुशहाली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 10, 2024

गिरिडीह : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार को सबसे पहले जामताड़ा में बराकर नदी पर बनने वाले जामताड़ा- निरसा रोड़ के वीरग्राम- बरबेंदिया फोर लेन पुल का शिलान्यास किया। उसके बाद गिरिडीह के पीरटांड में मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस सिंचाई परियोजना में 639 करोड़ की लागत से बराज का निर्माण होगा। इस योजना से 117 तालाब का निर्माण होगा जिससे 8521 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी।

champai marnag buru puja
मुख्यमंत्री ने गिरिडीह पहुंचने पर पीरटांड स्थित दिशोम मांझीथान में पूजा कर मरांग बुरू एवं जुगजोहर से राज्यवासियों की खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंत्री बसंत सोरेन भी मौजूद थे।

See also  बीजेपी ज्वाइन करने के बाद सोशल मीडिया पर चंपाई सोरेन ने बदल दी अपनी प्रोफाइल तस्वीर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now