ED पूछताछ के बाद बोले हेमंत सोरेन, झुकेगा नहीं, ताबूत में ठोकेंगे आखिरी कील, जरूरत पड़ी तो गोली खाऊंगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 20, 2024

रांची : जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन अपने समर्थकों से रूबरू हुआ और आत्मविश्वास से भरकर कार्यकर्ताओं के सामने आये। मुख्यमंत्री अपने परिवार के सदस्यों से मिलने से पहले अपने समर्थकों के सामने आये और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वो झुकेंगे नहीं। सीएम ने कहा कि जरूरत पड़ी तो गोली खाउंगा लेकिन अपने भाई-बहनों को कुछ होने नहीं दूंगा। उन्होने कहा कि वो न डरेंगे न झूकेंगे, उनके ताबूत में आखरी की ठोकेंगे।

मुख्यमंत्री समर्थकों से आगे कहा कि विपक्ष सरकार को गिराने के लिए लगातार षड्यंत्र कर रहा है,इनका हर षडयंत्र विफल हो रहा है, आज सुनियोजित तरीके से विपक्ष के लोगों को टारगेट कर उन पर प्रहार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना, हमें किसी भी हाल में राज्य को षड्यंत्रकरियों के हाथ में नहीं जाने देना है,ये लोग जब हमसे राजनीतिक रूप से नहीं सक रहे तो पर्दे के पीछे से सरकार को हिलाने-डुलाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हम कोई गाजर मूली नहीं है जो कोई हमें उखाड़ कर फेंक दे, जो भी हमें उखाड़ने की कोशिश करेगा वह खुद उखड़ जाएगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पर गलत नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

See also  चतरा में CCL कर्मचारी के घर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

hemnat and vindo panday
वही ईडी पूछताछ के बाद मीडिया के सामने आये जेएमएम प्रवक्ता विनोद पांडे ने कहा कि पूछताछ के बाद सीएम अपने कार्यकर्ताओं से मिले और उनका हौसला बढ़ाया ।उन्होंने कहा की झारखंड संघर्षों से बना है, ऐसे में हम कभी संघर्षों से घबराने वाले नहीं हैंए।क सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की परीक्षा हमेशा कठिन होती है,हमें पता नहीं होता कि किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे, इसके बाद भी हमें तैयार रहना चाहिए और हम सभी तैयार हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now