JJMP उग्रवादियों का उपद्रवः पुल निर्माण में लगे मजदूरों को पीटा, पोकलेन मशीन में की तोड़फोड़

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 21, 2024

गढ़वा : जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र में एक बार फिर नक्सली संगठन जेजेएमपी ने जमकर उत्पात मचाया है। मंगलवार रात जेजेएमपी उग्रवादी दस्ते ने भंडरिया थाना क्षेत्र के आड़ा महुआ एवं कंजिया गांव को जोड़ने वाली सड़क में सरस्वती नाला पर पुल निर्माण स्थल पर पहुंचकर पोकलेन मशीन में तोड़फोड़ की। साथ ही मजदूरों के साथ भी मारपीट भी किया। बताया जाता है कि आधा दर्जन की संख्या में जेजेएमपी के हथियारबंद दस्ता लेवी को लेकर पुल निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे। इस क्रम में जेजेएमपी के उग्रवादियों ने पोकलेन मशीन में तोड़फोड़ की। साथ ही आधा दर्जन मजदूरों के साथ मारपीट किया। इसके बाद नक्सलियों ने वहां से कर्मियों के तीन मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल ले गए।

gadhwa majdur

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही भंडरिया थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का महौल है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से भंडरिया एवं आसपास के क्षेत्र में नक्सलियो ने विकास कार्य में लेवी की मांग को लेकर लगातार कार्य को बाधित कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भी जेजेएमपी के उग्रवादियों ने क्षेत्र में पर्चा चिपकाकर सनसनी फैलाई थी। जबकि रंका में जेजेएमपी के कमांडर टुनेश उरांव के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ भी हो चुकी है, लेकिन आतंक का पर्याय बना टुनेश उरांव का दस्ता अभी भी पुलिस की पकड़ से काफी दूर है।

See also  चलती बाइक पर 'प्यार की सवारी' पड़ी महंगी, नोएडा पुलिस ने ठोका 53,500 का चालान; VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now