JSSC पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी का विधानसभा में हंगामा, CBI जांच की कर रहे मांग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 26, 2024

रांची : जेएसएसपी पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी ने दूसरे दिन भी विधानसभा में हंगामा। बीजेपी विधायक पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे है।
विधानसभा में एसआईटी जांच पर सवाल उठाते हुए और सीबीआई जांच की मांग करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने सदन में कहा कि एसआईटी के बड़े लोगों तक पहुंचने से पहले दबा दिया जाएगा और ऐसी सूचना भी आ रही है। इस मामले में जो गिरफ्तारी हुई है उसमें विधानसभा के अधिकारी शामिल है। राज्य के युवा चाहते है कि इस मामले की जांच सीबीआई से हो। जेएसएससी की जितनी भी परीक्षाएं हुई उसमें पेपर आउट हुआ है, ब्लैक लिस्टेड कंपनी को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई। उन्होने कहा कि सदन में बैठे हुए लोगों का ऐसे लोगों को संरक्षण है। ये अपने आप को बचाने के लिए सीबीआई जांच से भाग रहे है। इस मामले में दूध का दूध पानी का पानी करना है तो सीबीआई से जांच कराये, सीबीआई से जांच कराने में क्या दिक्कत है।

See also  Bangladesh तख्तापलट: बांग्लादेश संसद को राष्ट्रपति ने किया भंग, नोबल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनुस संभाल सकते हैं कमान

amar bawri bjp
बीजेपी के आरोपों पर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जो पेपर लीक में शामिल है, ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, उन्होने कहा कि एसआईटी पूरे मामले में जांच कर रही है अगर सही तरीके से जांच नहीं होगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसपर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि थोड़ा सा इंतजार करना चाहिए, समय देना चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now