बिहार के लाल का कमाल, मुजफ्फरपुर के पूर्णेंदु कुमार शर्मा झारखंड में बने जिला जज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 17, 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार के लाल पूर्णेंदु कुमार शर्मा ने अपने गांव और जिला के साथ बिहार का नाम भी रौशन किया है। मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड स्थित कटारू गांव के रहने वाले पूर्णेंदु कुमार शर्मा ने झारखंड ज्यूडिसरी की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। झारखंड हाईकोर्ट द्वारा जारी किये गए सफल उम्मीदवारों की लिस्ट में पूर्णेंदु का नाम तीसरे नंबर पर है। उनकी नियुक्ति जिला जज के रूप में हुई है।

jharkhand high court list

पूर्णेंदु कुमार शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा कटारू गांव के ही स्कूल में हुई है। उन्होने लॉ की पढ़ाई मुजफ्फरपुर के ही श्रीकृष्ण जुबली लॉ कॉलेज में की। 2006 से वो मुजफ्फरपुर में ही रहकर वकालत कर रहे थे। पूर्णेदु के पिता रामाधार शर्मा गांव के एक प्रतिष्ठित किसान है। पूर्णेंदु के बड़े भाई गांव में रहकर ही खेती की जिम्मेदारी संभालते है। एक किसान परिवार से निकलकर न्यायधीश बनने का पूर्णेंदु का सफर संघर्ष और अनुशासन से भरा रहा है। पूर्णेंदु की सफलता से पूरा परिवार ही नहीं पूरा गांव जश्न में डूबा है। पूर्णेदु की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर आया है।

See also  Sixth Phase: धनबाद में 25 रांची में 27 प्रत्याशी, कुल 93 उम्मीदवारों का नामांकन

punendu sharma

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now