Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | गणतंत्र दिवस पर त्रिवेणी सैनिक के प्रशासनिक परिसर में फहराया गया तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर त्रिवेणी सैनिक के प्रशासनिक परिसर में फहराया गया तिरंगा

Prashant Singh
January 26, 2024 2:45 PM
By
Prashant Singh
2 years ago
Share
hazaribagh jhanda
SHARE

हजारीबाग– पकरी बरवाडीह खनन परियोजना के लंगातु स्थित प्रशासनिक भवन परिसर में 75 वें गणतंत्र दिवस पर पूरे आन बान और शान के साथ झंडोतोलन किया गया। त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के परियोजना निदेशक संजय कुमार खटोड़ ने राष्ट्रीय झंडा तिरंगा को फहराया और परेड को सलामी दी। इस पावन मौके पर टीएसएमपीएल के वरिष्ठ अधिकारी,कर्मचारी,महिला कर्मचारीगण और ग्रामीण मौजूद थे। अपने संबोधन भाषण में संजय कुमार खटोड़ ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है और पूरा देश इस दिन को पूरे उत्साह के साथ मना रहा है। भारत विश्व का सबसे बड़ा गणराज्य है। इसकी विविधता ही इसे दुनिया के अन्य दूसरे देशों से खास बनाती है। देश के विकास में कोयला एक अहम भूमिका निभाती है और हमें इसकी प्रसन्नता और गर्व है कि राष्ट्र के विकास की रफ्तार में पकरी बरवाडीह कोल खनन परियोजना भी अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देती है जो कि इस परियोजना से जुड़े हुए लोगों के लिए बहुत ही गर्व और खुशी की बात है। हमलोग प्रतिदिन इस परियोजना के माध्यम से कोयला उत्पादन बढ़ाने की कोशिश कर रहे है जिसमें हमारे सभी कर्मचारियों और कामगारों की अहम भूमिका है। त्रिवेणी प्रबंधन का लक्ष्य भी है कि पकरी बरवाडीह खनन परियोजना में अधिक से अधिक परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ा जाए। ऐसी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोग यहां काम कर सकेंगे।

See also  हजारीबाग बस हादसे में 4 की मौत के पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताय शोक, पटना जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

hazaribagh 4
अपने संबोधन को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमारे देश के अंदर सबसे पहले इसी पकरी बरवाडीह परियोजना में ही 100 टन डंपर ऑपरेटर के तौर पर महिलाओं को जोड़ा गया। प्रबंधन अब इस बात पर विचार कर रही है कि आने वाले दिनों में एक पूरा सेक्शन ही महिलाओं का होगा और वही सभी मिलकर उस विभाग को संभालेंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को कौशल विकास से जुड़े ट्रेनिंग देकर उन्हें योग्य बनाया जा रहा है ताकि वो अपने काम को बेहतर तरीके से कर सके।एचआर टीम तारीफ करते हुए कहा कि विभाग कर्मचारी से जुड़े हित के मामलों में दिलचस्पी लेते हुए काफी बेहतर तरीके से अपना काम कर रही है। कंपनी प्रबंधन सुरक्षा पर भी काफी ध्यान दे रही है। स्थानीय चयनित सुरक्षा कर्मियों को उड़ीसा स्थित त्रिवेणी इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी अकादमी भेजकर बेहतरीन प्रशिक्षण दिलाई जा रही है। इस मौके पर कुछ खास कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।सबसे खास रहा वरिष्ठ महाप्रबंधक कार्मिक और प्रशासनिक बिमल कुमार सिन्हा जी का जूडो कराटे से संबंधित अपने हुनर को दिखाना और बताया कि कैसे मुसीबत में हम किसी दुश्मन से अपनी आत्मरक्षा कर सकते है ? कार्यक्रम के अंत में त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा हाल में आयोजित इंडोर गेम्स के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए श्री खटोड़ ने कहा कि काम के साथ साथ हमारे कर्मी खेल कूद में भी काफी आगे हैं। उन्होंने खास कर महिलाओं की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी टीम ने धनबाद में आयोजित बिनोद बिहारी महतो ओपन क्लासिक झारखंड स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण और दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर संस्था का नाम रौशन किया है। अंत में एक शायरी से अपनी वाणी को विराम देते हुए कहा कि “न पूछो ज़माने से, क्या हमारी कहानी है, हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी हैं “।

See also  हजारीबाग में तेज रफ्तार स्कार्पियों ने दो युवकों को कुचला, अस्पताल के रास्ते में हो गई मौत, नाराज लोगों ने किया हंगामा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article hemant 9 गणतंत्र दिवस बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है योजनाओं का लाभ, केंद्र से नहीं मिल रहा राज्य को सहयोग
Next Article baby devi मंत्री बेबी देवी ने बोकारो पुलिस लाइन में फहराया झंडा, आईजी, डीआईजी, डीसी और एसपी भी रहे मौजूद
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

You Might Also Like

हजारीबाग में दो मासूमों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग में दो मासूमों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

6 days ago
हजारीबाग में मनचलों और अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा,101 ठिकानों पर छापेमारी, 64 हिरासत में लिए गए

हजारीबाग में मनचलों और अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा,101 ठिकानों पर छापेमारी, 64 हिरासत में लिए गए

1 week ago
असम से झारखंड लौट रहा पोकलेन ऑपरेटर दो हफ्ते से लापता, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजारीबाग DC-SP को दिया कार्रवाई का आदेश

असम से झारखंड लौट रहा पोकलेन ऑपरेटर दो हफ्ते से लापता, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजारीबाग DC-SP को दिया कार्रवाई का आदेश

1 week ago
hazaribagh mahua

हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: शराब पीने नहीं बनाने में भी जाती है जान, जानिए झारखंड में महुआ के शराब ने कैसे ली तीन की जान

2 weeks ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?