- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

लोहरदगा में कमला देवी राइस मिल ने गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण

लोहरदगा : जिले के सेन्हा प्रखंड में कमला देवी राइस मिल में स्वर्गीय अनूप जायसवाल के 34वें पुण्यतिथि के मौके पर विधवा, गरीब और जरूरतमंदों के बीच 200 कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर कमला देवी राइस मिल के निर्देशक दीपक जायसवाल एवं पंकज जायसवाल के साथ उनकी माता कमला देवी, दीपांशा जायसवाल, संस्कृति जायसवाल, सार्थक जायसवाल भी मौजूद थे और उन सबने इस मौके पर कंबल का वितरण किया।

lohardaga kambal
कंबल वितरण के मौके पर दीपक जायसवाल उर्फ बंटू ने कहा कि मेरे भाई अनूप जायसवाल का 34वां पुण्यतिथि एक सादे समारोह के रूप में आयोजित किया गया जिसमें जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण आने वाले दिनों में बक्सीडीपा, एकागुरी, छपर बगीचा में किया जाएगा। इसके अलावा अगामी वर्ष ग्रामीण क्षेत्र में भी कंबल वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने कहा कि गरीबों, जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए समर्थ लोगों को आगे आना चाहिए। इस तरह का काम करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस मौक पर जायसवाल परिवार के साथ कमला देवी राइस मिल के कर्मचारी भी मौजूद थे।

See also  लोहरदगा में ईद की खरीददारी कर घर लौट रहे परिवार को ट्रक ट्रेलर ने कुचला, मां-बेटी की मौके पर मौत, पिता घायल

lohardaga kambal1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now