- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

CM के खिलाफ ED की कार्रवाई को लेकर लोहरदगा में निकाला गया मशाल जुलूस, जिलाध्यक्ष ने कहा- BJP का सफाया करने का आ गया है समय

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 27, 2024

लोहरदगा : मुख्यमंत्री के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में राज्य के कई हिस्सों में जेएमएम कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे है। लोहरदगा में भी जेएमएम जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिले के साइडिंग से पावर हाउस चौक तक जेएमएम कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मशाल जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन करने के दौरान जेएमएम जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि बीजेपी केंद्रीय एजेंसी का राज्य में दुरूपयोग कर रही है। राज्य सरकार और सरकार के मुखिया को प्रताड़ित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार झारखंड में बीजेपी का सफाया होने जा रहा है। अपने काम के बदौलत हेमंत सोरेन जनआकांक्षाओं पर खड़ा उतर रहे है। अपने विरोधियों से लड़ते हुए मुख्यमंत्री जनता के लिए काम कर रहे है, ये बीजेपी को पच नहीं रहा है। मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता बीजेपी को पच नहीं रहा है इसलिए साजिश रचकर सरकार को बदनाम करने का काम कर रही है। बीजेपी अपनी साजिश में कामयाब नहीं होगी और जनता इस बार बीजेपी का सफाया कर देगी।

See also  ट्रक और पोकलेन मशीन सड़क पर धू-धू कर जली! ड्राइवर की बच गई जान

lohardaga jmm 1
जेएमएम जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान जेएमएम के जिला सचिव अनिल उरांव,केंद्रीय सदस्य शामिद अंसारी, जिला परिषद सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष मुकेश साहू, युवा जिलाध्यक्ष अजय उरांव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरिता भगत,, सचिव बरखा रानी, सचिव तिवारी, उपाध्यक्ष अख्तर अंसारी, सुनील राम, सेन्हा प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर राम, बीस सूत्री अध्यक्ष अफरोज अहमद,, कुडू प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव, पेसरार प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम, किस्को प्रखंड अध्यक्ष शाकिर, लोहरदगा प्रखंड अध्यक्ष बुद्धिमान भगत, कैरो प्रखंड अध्यक्ष सज्जाद अंसारी, नगर अध्यक्ष आकाश साहू, अहमद खान, सतोष उरांव, लालू उरांव, रौशन ठाकुर, राहुल कुमार, संतोष कुमार, आलम युसूफ अंसारी, मोनू कुमार, बजरंग कुमार, अभय साहू, आनंद उरांव, सोमा उरांव, जाहिद आलम, विक्रम कुमार, सनी कुमार , आनंद कुमार शामिल रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now