- Advertisement -

रांची चैंबर भवन के कार्यालय में लगाया गया संविधान प्रस्तावना पट्ट, राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने किया अनावरण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 24, 2024

रांची : चैंबर भवन के कार्यालय में भारत के संविधान के प्रस्तावना पट्ट बुधवार को लगाया गया जिसका अनावरण राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में उस मौलिक दर्शन और मौलिक मूल्यों का उल्लेख है जो हमारे संविधान के आधार हैं। संविधान की प्रस्तावना हमारे दीर्घकालिक सपनों का विचार है। संसद में महिलाओं की कम संख्या पर भी उन्होंने अपने विचार रखे और कहा कि जब संसद में संविधान पारित हुआ तब महिलाओं का प्रतिशत 6 फीसदी था जबकि आज 21वीं सदी के वर्ष 2024 में महिलाओं का प्रतिशत केवल 14 फीसदी है। यह संख्या बढ़नी चाहिए। महिलाओं को भी संकल्प लेना होगा कि अन्य क्षेत्रों की भांति वे राजनीति के क्षेत्र में भी आगे आयें। उन्होंने व्यापार और उद्योग की उन्नति के लिए किये जा रहे प्रयासों के लिए फेडरेशन चैंबर के प्रयासों की सराहना की और चैंबर के प्रत्येक कार्यों मेें साथ रहने का विश्वास दिलाया।

See also  5500 करोड़ जुटाने के लिए 500 एकड़ जमीन बेचेगी HEC, उद्योग मंत्रालय से मांगी अनुमति

mahuwa maji

मौके पर चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव परेश गट्टानी, सह सचिव अमित शर्मा, शैलेष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, संजय अखौरी, साहित्य पवन, सदस्य किशन अग्रवाल, महेंद्र जैन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now