- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

JSSC की तीसरी पाली की परीक्षा रद्द, पेपर लीक होने पर कार्रवाई, बाबूलाल मरांडी ने की सीबीआई जांच की माँग

JSSC

JSSC ने 28 तारीख़ को हुई तीसरी पाली की परीक्षा रद्द कर दी है। इस संबंध में JSSC ने नोटिस जारी कर दिया है। परीक्षा कब होगी इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जेएससीसी द्वारा रविवार को आयोजित सीजीएल परीक्षा में कथित तौर पर पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर आंसर शीट जारी की हैं। साथ ही व्हाट्सएप पर भी प्रश्न पत्रों के परीक्षा के पहले की सामने आने की बात सामने आ रही है।

कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित यह परीक्षा भ्रष्टाचार के दायरे में आ गई है। इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।
कहा कि झारखंड सरकार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। पूरी परीक्षा में भ्रष्टाचार की बू आ रही। कानूनी कार्रवाई में फंसने के डर से युवा इस परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। IMG 4399

See also  JSSC ने अभ्यर्थियों को दिया अंतिम मौका, शनिवार को साक्ष्य की CD लेकर नहीं पहुंचे छात्र
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now