- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार में हो गया खेला ! नीतीश कुमार ने अपना पिछला पोस्ट किया डिलीट, PM मोदी को दिया धन्यवाद

पटना : नीतीश कुमार के एक पोस्ट ने बिहार के राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद बिहार में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों केंद्र सरकार के इस फैसले की सराहना कर रहे है। लेकिन इस बीच नीतीश कुमार के सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर आये एक पोस्ट ने बिहार की राजनीति में हो रहे बदलाव की अटकलों को बल देने का काम किया है।
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के फैसले का स्वागत करते हुए नीतीश कुमार ने अपने पिछले पोस्ट को डिलीट कर दिया और फिर एक नया पोस्ट किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 9.14 मिनट पर पोस्ट किया फिर उसे डिलीट कर दिया, बाद में रात 10.50 मिनट पर फिर से पोस्ट किया। दोनों पोस्ट की शुरूआत तो एक जैसा ही था। लेकिन पहले वाले मोस्ट में प्रधानमंत्री का कही जिक्र तक नहीं था। 10.50 में किये गए अपने दूसरे पोस्ट में नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

See also  JDU विधानपार्षद के खिलाफ ED की कार्रवाई, मनी लॉड्रिंग मामले में राधा चरण सेठ की संपत्ति अटैच की

nitish post
नीतीश कुमार के पूर्व के पोस्ट को डिलीट कर नये पोस्ट में प्रधानमंत्री को विशेष तौर पर धन्यवाद देने को राजनीतिक जानकार बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देख रहे है। बीजेपी से एक बार फिर नीतीश कुमार की नजदीकी के अटकलों के बीच इस पोस्ट को बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है। मंगलवार को नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल से करीब 40 मिनट तक मुलाकात की थी। राज्यपाल के पास नीतीश कुमार का अचानक जाना और फिर उनसे लंबी बातचीत को बिहार में बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत माना जा रहा है, और फिर शाम में कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा नीतीश और मोदी का एक बार फिर नजदीक आने का कारण माना जा रहा है। कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर अभी जेडीयू से ही राज्यसभा के सांसद है।

nitish karpoori tweet
नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर को लेकर किये गए अपने दूसरे पोस्ट में प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है। स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। हम हमेशा से ही स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं। वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद।

See also  सिमडेगा में भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, नशे में धूत बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर

nitish thanx modi

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now