राहुल गांधी के भारत जोड़ों न्याय यात्रा में हेमंत सोरेन भी होंगे शामिल, झारखंड के 13 जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 6, 2024

रांची : 14 जनवरी से शुरू हो रहे कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के न्याय यात्रा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा की सफलता के बाद अब दूसरे चरण में भारत जोड़ों न्याय यात्रा शुरू कर रहे है। 66 दिन तक चलने वाली भारत जोड़ों न्याय यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। इसकी शुरूआत राहुल गांधी मणिपुर से कर रहे है जहां पिछले कई महीनों से दो समुदायों के बीच तनाव बना हुआ है।

bharat jodo yatra rute
देश के 110 जिलों से ये यात्रा गुजरेगी जिसमें झारखंड के भी 13 जिले शामिल है। धनबाद, जमशेदपुर और रांची में इस यात्रा का पड़ाव होगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि इस यात्रा में राज्य के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि जब ये यात्रा रांची आएगी तो उसमें हेमंत सोरेन और गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे। राहुल गांधी की ये यात्रा झारखंड में 8 दिनों के अंदर 13 जिलों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा को लेकर झारखंड कांग्रेस में बहुत उत्साह का माहौल है। जिन तीन जिलों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पड़ाव होगा कभी वो कांग्रेस का झारखंड में गढ़ हुआ करता था। इस यात्रा के माध्यम से एक बार फिर झारखंड में कांग्रेस अपने पुराने दिन वापस लाने की कोशिश करेगी।
भारत जोड़ों यात्रा के पहले चरण में भी राहुल गांधी के साथ उनके सहयोगी और नामचीन हस्ती शामिल हुए थे। इसमें बॉलीवुड से लेकर खेल से जुड़े लोग शामिल हुए थे। राहुल गांधी का ये कहना था कि उनकी ये यात्रा राजनीतिक यात्रा नहीं है बल्कि देश को जोड़ने की यात्रा है। दूसरे चरण की यात्रा को भी राहुल गांधी इसे रूम में प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहे है। लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की इस यात्रा के कई राजनीतिक मायने है। चुनाव से ठीक पहले ये यात्रा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोश बनाने की एक कोशिश है।

See also  कोयला चोरी को लेकर धनबाद में अबतक का सबसे बड़ा अभियान, 54 ट्रक जब्त, 6 गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now