मस्कट में होने वाले FIH हॉकी वर्ल्ड कप WOMEN के लिए टीम की घोषणा, झारखंड की दीपिका सोरेंगे को मिल टीम में जगह

 

सिमडेगा: ओमान के मस्कट में होने वाले FIH हॉकी 5 साइड विश्वकप 2024 के लिए भारतीय पुरूष और महिला टीम की घोषणा रविवार को की गई। 10 सदस्यों वाली महिला हॉकी टीम में झारखंड के सिमडेगा की रहने वाली दीपिका सोरेंग का चयन किया गया है।

deepika simdega
इससे पहले हॉकी इंडिया ने 13 जनवरी से रांची में आयोजित ओलंपिक क्वालीफाइंग मैच के लिए 18 सदस्यों वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की 4 खिलाड़ियों को चयन किया था। खूंटी की निक्की प्रधान के साथ सिमडेगा की रहने वाली सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग को टीम में शामिल किया गया था। दो टीमों में झारखंड की 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें सिमडेगा जिला से 4 महिला हॉकी खिलाड़ी है। जो राज्य और जिले के लिए बड़े ही गर्व का विषय है। सिमडेगा के इन खिलाड़ियों में संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सारेंग एक ही गांव करगागुड़ी की रहने वाली है, जबकि सलीमा टेटे बरकिछापर की रहने वाली है।
इन खिलाड़ियों के भारतीय टीम में चयन पर हॉकी सिमडेगा की ओर से बधाई दी गई है। हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने जिले के साथ राज्य और देश का नाम रौशन किया है।

See also  लड़के ने विदेशी मॉडल बनकर 700 लड़कियों को फंसाया, दोस्ती करने के बाद प्राइवेट तस्वीरों के सहारे करता था ब्लैकमेल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now