तस्करी के लिए ले जाया जा रहा पशुओं से भरा ट्रेलर पुल के नीचे गिरा,50 से ज्यादा पशुओं की हुई मौत

गुमलाः पालकोट थानाक्षेत्र के सेमरा जंगल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। गंजई पुल पर गोवंशीय पशुओं को ले जा रहा ट्रेलर पलट गया है। इस हादसे में 50 से ज्यादा पशुओं के मारे जाने की आशंका है। माना जा रहा है कि पशुओं के मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। घटना की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए है।

gumla hadsa 1
बताया जा रहा है कि ट्रेलर में लगभग 100 गोवंश पशु लदे थे। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पालकोट अनिल लिंडा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रेलर के नीचे दबे गोवंश पशुओं को निकालने का काम जारी हैं। घटना की सूचना पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए हैं। ट्रक के पीछे एक के ऊपर एक दो ट्रेलर बनाया गया था और दोनों में खचाखच पशु भरे हुए थे। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पशुओ का कहां से लाया जा रहा था और कहां भेजने की योजना थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वहीं ट्रेलर के पलटने से चालक को भी गंभीर चोट पहुंची है जिससे उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।

See also  जमशेदपुर में गैंगस्टर रहे अमरनाथ सिंह के भाई की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now