TV पत्रकार सुधीर चौधरी ने हेमंत सोरेन को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, ST-SC थाने में के दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 2, 2024

रांची : देश के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के पत्रकार सुधीर चौधरी के खिलाफ आदिवासी समाज और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एसटी-एससी थाने में शिकायत दर्ज की गई है। इसमें बताया गया है कि सुधीर चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हेमंत सोरेन को अब 30-40 साल पहले की तरह जंगल में जाकर आदिवासी बनकर रहना पड़ेगा।

fir
सुधीर चौधरी ने सोरेन परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि सोरेन परिवार में आदिवासियों जैसा कुछ भी नहीं है, सोरेन परिवार एक शानदार लाइफ स्टाइल जीता है, सोरेन परिवार को आप देखेंगे, खासकर हेमंत सोरेन को आप देखेंगे तो पाएंगे कि उनमें आदिवासियों वाला कोई टच है ही नहीं देगा।

fir1
सुधीर चौधरी के इस बयान के बाद आदिवासी समाज के लोग आक्रोश में है और ऐसे बयान और सोच से मर्माहत है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सुधीर चौधरी जातीय विद्वेष से ग्रसित व्यक्ति है। जिसके निगाह में आदिवासी का मतलब जंगली और पिछड़ा होना होता है। उनके इस बयान से पूरा आदिवासी समाज मर्माहत है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि आदिवासी समाज जंगली नहीं होता, देश की पहली महिला राष्टपति द्रौपदी मुर्मू भी आदिवासी समाज से है। सुधीर चौधरी द्वारा आदिवासी समाज को जंगली बताना जातिवादिता है और पूरा आदिवासी समाज इससे मर्माहत है। शिकायतकर्ता ने सुधीर चौधरी को गिरफ्तार करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

See also  चंपाई सोरेन को मिली जेड प्लस सुरक्षा, 28 को देंगे हेमंत कैबिनेट से इस्तीफा; भाजपा को क्या लाभ?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now